ICAI CA September Exam 2025: आईसीएआई सीए सितंबर फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा की डेटशीट icai.org पर जारी
Saurabh Pandey | May 30, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 की परीक्षाएं 9 विदेशी परीक्षा शहरों में भी आयोजित की जाएंगी। इनमें अबू धाबी, बहरीन, थिम्पू (भूटान), दोहा, दुबई, काठमांडू (नेपाल), कुवैत, मस्कट और रियाद (सऊदी अरब) शामिल हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। इसमें सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा तिथियां जारी की गई हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर डेटशीट देख सकते हैं।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 की परीक्षाएं 9 विदेशी परीक्षा शहरों में भी आयोजित की जाएंगी। इनमें अबू धाबी, बहरीन, थिम्पू (भूटान), दोहा, दुबई, काठमांडू (नेपाल), कुवैत, मस्कट और रियाद (सऊदी अरब) शामिल हैं।
ICAI CA September Exam 2025: परीक्षा टाइमटेबल
आईसीएआई की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए फाइनल पाठ्यक्रम परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर, 2025 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर, 2025 को होगी।
इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 4, 7 और 9 सितंबर, 2025 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर, 2025 को होगी।
फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर, 2025 को होगी।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 5 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, क्योंकि यह केन्द्र सरकार का अनिवार्य (राजपत्रित) अवकाश है।
ICAI CA September Exam 2025: परीक्षा टाइमिंग्स
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा का पेपर 3 और 4 2 घंटे का होगा। इसी तरह, फाइनल परीक्षा का पेपर 6 4 घंटे की अवधि का है। हालांकि, अन्य सभी परीक्षाएं 3 घंटे की अवधि की हैं। फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं होगा, जबकि अन्य सभी पेपर में 1.45 बजे से 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
इसके अलावा, एमसीक्यू आधारित और वर्णनात्मक प्रश्न पत्रों वाले ओवरऑल पेपर के मामले में एमसीक्यू आधारित प्रश्न पत्र की सील दोपहर 2 बजे खोली जाएगी। एमसीक्यू आधारित प्रश्न पत्रों के लिए कोई अग्रिम पढ़ने का समय नहीं होगा।
ICAI CA September Exam 2025: परीक्षा डेटशीट डाउनलोड करें
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- होम पेज पर महत्वपूर्ण घोषणा लिंक पर जाएं।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक मिलेगा।
- अब आईसीएआई सीए लिंक पर क्लिक करें और डेटशीट खुल जाएगी।
- आईसीएआई सीए सिंतबर परीक्षा की तारीखें देखें और उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल