Trusted Source Image

ICAI CA May 2024: सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, icai.org से करें अप्लाई

Santosh Kumar | February 23, 2024 | 01:48 PM IST | 1 min read

सीए इंटर, फाइनल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को आयोजित की जाएगी।

सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन का आखिरी दिन (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन का आखिरी दिन (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 23 फरवरी को बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक मई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण की सुधार सुविधा 3 से 9 मार्च तक उपलब्ध होगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटर, फाइनल परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को होगी।

इसी तरह सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 6 मई और 8 से 12 मई को आयोजित की जाएंगी। वहीं फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून को होनी हैं।

ICAI CA 2024 Late Fees: 600 रुपये विलंब शुल्क

जो छात्र समय सीमा से पहले सीए मई परीक्षा 2024 के लिए आवेदन जमा करने में विफल रहेंगे, ऐसे उम्मीदवारों को 600 रुपये विलंब शुल्क लेकर आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 2 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।

Also readICAI CA Foundation Result 2023: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CA 2024 Admit Card: मई/जून में होगा जारी

सीए इंटर और फाइनल मई 2024 के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले अस्थायी रूप से जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा फॉर्म भर दिया है, वे अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करने के बाद अपना आईसीएआई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। छात्रों को परीक्षा के दिनों में हर समय एक वैध आईडी प्रमाण के साथ सीए प्रवेश पत्र रखना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications