CA Foundation Result Jan 2025: आईसीएआई सीए फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 02:35 PM IST | 2 mins read
सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,20,609 उम्मीदवार फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) जल्द ही सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संस्थान मार्च के पहले सप्ताह तक आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। हालांकि, आईसीएआई ने अभी तक सीए फाउंडेशन जनवरी रिजल्ट 2025 तिथि की पुष्टि नहीं की है।
आईसीएआई की घोषणा के बाद सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icaiexam.icai.org के माध्यम से सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं। सीए फाउंडेशन 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,20,609 उम्मीदवार फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल, आईसीएआई ने दिसंबर 2023/ जनवरी 2024 में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 7 फरवरी, 2024 को घोषित किए थे। आईसीएआई साल में दो बार सीए परीक्षा आयोजित करता है।
सीए फाउंडेशन सितंबर 2024 परीक्षा का परिणाम नवंबर 2024 में घोषित किया गया था। पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 20.47% था, जबकि महिला उम्मीदवारों की उत्तीर्ण दर 18.76% थी। सितंबर फाउंडेशन परीक्षा में 78,209 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था और परीक्षा 453 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने की तिथि से 4 सप्ताह के भीतर संस्थान से अंकों के विवरण की हार्ड कॉपी प्राप्त होगी। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आईसीएआई की वेबसाइटट पर विजिट कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Result January 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विजिट करें।
- एग्जाम टैब पर जाएं और सीए फाउंडेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर - जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीए फाउंडेशन 2025 जनवरी रिजल्ट दिखाई देखा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी