ICAI CA Exam 2026: सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | July 7, 2026 | 05:40 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के 19 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर और नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आईसीएआई के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 (बिना विलंब शुल्क के) निर्धारित की गई है।
आईसीएआई ने अधिसूचना में बताया कि जो उम्मीदवार 19 जुलाई तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें लेट फीस के साथ 22 जुलाई 2026 तक फॉर्म जमा करने का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के अगले ही दिन यानी 23 जुलाई 2026 से करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी, जो 25 जुलाई 2026 तक लाइव रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म के चुनिंदा विवरणों में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इसके विस्तृत दिशा-निर्देश सुधार विंडो खुलने के साथ ही जारी किए जाएंगे।
ICAI CA Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आईसीएआई के आधिकारिक ई-सर्विसेज पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।
- यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- नए आवेदकों को पहले 'रजिस्ट्रेशन' विकल्प चुनकर अपना अकाउंट बनाना होगा।
- लॉगिन के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा से जुड़ी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें।
- अब मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले भरे गए सभी विवरणों की अच्छी तरह समीक्षा कर लें।
- इसके बाद उपलब्ध ऑनलाइन माध्यमों से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
ICAI CA Application Fees 2026: आवेदन शुल्क
|
परीक्षा का नाम
|
आवेदन शुल्क
|
|
सीए फाउंडेशन
|
1,500 रुपये
|
|
सीए इंटरमीडिएट (सिंगल ग्रुप)
|
1,500 रुपये
|
|
सीए इंटरमीडिएट (दोनों ग्रुप)
|
2,700 रुपये
|
|
सीए फाइनल (सिंगल ग्रुप)
|
1,800 रुपये
|
|
सीए फाइनल (दोनों ग्रुप)
|
3,300 रुपये
|
CA Foundation Exam Date: सीए फाउंडेशन परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा की तारीखें
|
|
सीए फाउंडेशन
|
2, 5, 7 और 9 सितंबर, 2026
|
CA Inter Exam Date: सीए इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा की तारीखें
|
|
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप I
|
1, 3 और 6 सितंबर, 2026
|
|
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप II
|
8, 10 और 12 सितंबर, 2026
|
CA Final Exam Date: सीए फाइनल परीक्षा कार्यक्रम
|
परीक्षा का नाम
|
परीक्षा की तारीखें
|
|
सीए फाइनल ग्रुप I
|
2, 4 और 6 नवंबर, 2026
|
|
सीए फाइनल ग्रुप II
|
9, 11 और 13 नवंबर, 2026
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा