Trusted Source Image

IBPS SO, PO Result 2025: आईबीपीएस पीओ-एमटी, एसओ मेन्स, इंटरव्यू रिजल्ट ibps.in पर जारी

Saurabh Pandey | January 15, 2026 | 10:36 AM IST | 1 min read

आईबीपीएस एसओ और पीओ-एमटी मुख्य परीक्षा और इंंटरव्यू राउंड के संयुक्त परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम का लिंक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा।

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर और प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी का अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर और प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी का अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) और प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंक शामिल हैं।

आईबीपीएस पीओ-एमटी और एसओ भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर और प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी का अंतिम परिणाम उम्मीदवारों के मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है, क्योंकि आईबीपीएस एसओ और पीओ-एमटी भर्ती में अंतिम चयन के लिए दोनों चरण शामिल हैं। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ और पीओ-एमटी की अंतिम मेरिट सूची 2026 में शामिल किया गया है, जिन्होंने अंतिम कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Also read UCO Bank Recruitment 2026: यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

IBPS PO, SO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर IBPS PO, SO रिजल्ट 2025 (मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार राउंड) लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  4. अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. IBPS PO, SO फाइनल रिजल्ट 2025 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications