IBPS SO Prelims Result 2023: आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी, देखें डिटेल
Abhay Pratap Singh | January 16, 2024 | 05:23 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 16 जनवरी 2024 को जारी कर दिये हैं। आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 16 जनवरी 2024 को जारी कर दिया है। आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पिछले साल 30 और 31 दिसंबर को किया गया था।
परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2024 को आईबीपीएस द्वारा किया जाएगा।
राष्ट्रीय बैंकों में आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, लॉ ऑफिसर, एचआर/पर्सोनेल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के 1402 पदों पर भर्ती के लिए आईबीपीएस ने 1 अगस्त 2023 को अधिसूचना जारी की थी।
Also read आईबीपीएस एग्जाम कैेलेंडर 2024 जारी; क्लर्क, आरआरबी व पीओ की परीक्षा तिथि देखें
IBPS SO Prelims Result 2023: डाउनलोड प्रक्रिया
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- Specialist Officer Prelims Result लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।
आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2023 के रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। आईबीपीएस एसओ पद पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी