Trusted Source Image

Allahabad High Court Recruitment 2024: इलाहाबाद एचसी ने अधिवक्ता पद पर निकाली भर्तियां, 29 फरवरी लास्ट डेट

Abhay Pratap Singh | January 16, 2024 | 03:22 PM IST | 1 min read

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अधिवक्ताओं के 83 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 144,840 से 194,660 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओं के 83 पदों पर चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 15 जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर गई है।

अधिवक्ताओं के 83 पदों में से 35 पद अनारक्षित वर्ग, 22 पद ओबीसी वर्ग, 17 पद एससी वर्ग, 8 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग जबकि 1 सीट एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट से एप्लिकेशन फीस 1400 रुपये ली जाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

Also readIBPS Exam Calendar 2024: आईबीपीएस एग्जाम कैेलेंडर 2024 जारी; क्लर्क, आरआरबी व पीओ की परीक्षा तिथियां देखें

वहीं, यूपी स्टेट में रहने वाले पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार जो सामान्य, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं उन्हें 750 रुपये का भुगतान करना होगा। केवल उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स जो एससी व एसटी वर्ग में आते हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के सभी उम्मीदवारों से 1400 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.allahadahighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 को रात 12:59 बजे तय की गई है। इन पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा चयनित कैंडिडेट्स को 144,840 से 194,660 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications