Trusted Source Image

IBPS SO Mains Result 2024: आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा परिणाम ibps.in पर जारी, 14 फरवरी तक करें डाउनलोड

Santosh Kumar | February 7, 2025 | 06:30 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस जल्द ही परीक्षा के आईबीपीएस एसओ कटऑफ अंक जारी करेगा। कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए पात्र होंगे।

आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज यानी 7 फरवरी को स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2025 मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।

आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा।

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर 2024 मेन्स रिजल्ट 7 से 14 फरवरी तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS SO Mains Result 2024: आईबीपीएस एसओ कटऑफ अंक

आईबीपीएस जल्द ही परीक्षा के कट-ऑफ अंक जारी करेगा। कट-ऑफ पार करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार दौर के लिए पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 प्राप्त होगा।

संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस एसओ साक्षात्कार प्रक्रिया फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Also readIBPS PO Mains Scorecard 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड ibps.in जारी, 12 फरवरी तक करें डाउनलोड

IBPS SO Mains Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट 2024 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP SPL-XIV रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आईबीपीएस एसओ मेन्स रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications