IBPS RRB PO Mains Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 29 सितंबर को परीक्षा
Saurabh Pandey | September 19, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2024 ऑफिसर स्केल I के लिए मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न अधिकतम अंक 200 अंकों के लिए होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट रहेगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आज यानी 19 सितंबर को आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 3 और 4 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 13 सितंबर को जारी किया गया था। आईबीपीएस ने पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड भी 17 सितंबर को जारी कर दिया है।
आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड प्रीलिम्स परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के बारे में जानकारी होती है।
IBPS RRB PO Mains Admit Card 2024: मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस 2024 कैलेंडर के अनुसार, आरआरबी पीओ परीक्षा का दूसरा चरण आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा 29 सितंबर, 2024 रविवार के लिए निर्धारित है। प्रीलिम्स में सफल होने वाले हजारों उम्मीदवार इस चरण में उपस्थित होंगे।
IBPS RRB PO Mains Admit Card 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी।
- उम्मीदवार का नाम और पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- पासवर्ड
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग समय और परीक्षा अवधि
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान
- निरीक्षक के हस्ताक्षर के लिए स्थान
- फोटो
- उम्मीदवारों के लिए निर्देश
IBPS RRB PO Mains Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरआरबी पीओ मेन्स हॉल टिकट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- अब अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर, जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका आईबीपीएस पीओ मेन्स 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल