IBPS RRB PET 2025 Exam: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स स्केल-I के लिए पीईटी लिंक एक्टिव, जानें परीक्षा तिथि
Santosh Kumar | November 11, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
पीईटी सुविधा का उद्देश्य उम्मीदवारों, विशेषकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से पहले परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना है।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) परीक्षा 2025 के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (पीईटी) लिंक को आधिकारिक तौर पर सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब 10 से 15 नवंबर के बीच आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप ए भर्ती 2025 से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: IBPS RRB Sample/Question Papers
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर्स स्केल-I पदों के लिए आवेदन किया है, वे आईबीपीएस लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं और पीईटी सत्र में भाग ले सकते हैं।
IBPS RRB PET 2025 Exam: आरआरबी ग्रुप ए एग्जाम डेट
आईबीपीएस द्वारा पीईटी सुविधा का उद्देश्य उम्मीदवारों, विशेषकर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से पहले परीक्षा प्रक्रिया से परिचित कराना है। प्री परीक्षा के लिए कॉल लेटर नवंबर या दिसंबर 2025 में जारी किए जाएंगे।
जबकि अधिकारी स्केल I के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षाएं 22 और 23 नवंबर, 2025 को निर्धारित हैं। इसके अलावा, आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) परीक्षाएं 6, 7, 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएंगी।
Also read IBPS PO Score Card 2025: आईबीपीएस पीओ, एमटी स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
IBPS RRB 2025 PET Exam: परीक्षा का कब आएगा रिजल्ट?
प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा, जो दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जनवरी 2026 में घोषित किया जाएगा।
इसके बाद इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे और साक्षात्कार जनवरी/फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। अंत में, अनंतिम आवंटन फरवरी/मार्च 2026 में किया जाएगा। ट्रेनिंग सेशन में भाग लेते समय पीईटी कार्ड अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार