Santosh Kumar | April 1, 2024 | 12:47 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस सीआरपी-पीओ/एमटी और एसपीएल XIII के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के परिणाम उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंसियल की मदद से चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने सीआरपी क्लर्क XIII के साथ आईबीपीएस एसओ/पीओ फाइनल परिणाम भी जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। आईबीपीएस सीआरपी-पीओ/एमटी और एसपीएल XIII के लिए मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के परिणाम उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंसियल की मदद से चेक कर सकते हैं।
बता दें कि ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की जांच करने का लिंक 30 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध रहेगा। आईबीपीएस पीओ लिखित परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। साक्षात्कार जनवरी/फरवरी 2024 में आयोजित किया गया था।
वहीं आईबीपीएस एसओ लिखित परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके थे उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार फरवरी/मार्च 2024 में आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Also readIBPS Clerk Final Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क फाइनल रिजल्ट ibps.in पर जारी, ऐसे करें चेक
आईबीपीएस एसओ/पीओ अंतिम परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-