IBPS Recruitment 2025: आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन सुधार विंडो ibps.in पर खुली; अंतिम तिथि 1 अगस्त
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 11:30 AM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया है कि एक बार भुगतान किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 31 जुलाई को प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT XV) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (CRP SPL XV) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार ibps.in पर जाकर अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ, एसओ एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में सुधार करने की अंतिम तिथि कल यानी 1 अगस्त निर्धारित की गई है। आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन पत्र में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए का प्रक्रिया शुल्क देना होगा। हालांकि, डिजिलॉकर डेटा से संबंधित अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवार को ‘आवेदन पत्र को संशोधित/सही करने के लिए संपादन विंडों’ के दौरान केवल एक बार संशोधित/सही आवेदन को सही करने और पुनः जमा करने की अनुमति दी जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार अपडेट आवेदन में कोई गलती करता है तो उसमें सुधार करने की अनुमति नहीं होगी।”
अधिसूचना के अनुसार, मूल आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए डेटा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, ‘पत्राचार पते में राज्य और स्थायी पता, पद और राष्ट्रीयता जैसे विवरणों में सुधार नहीं किया जा सकता है। उम्मीदवारों को इस अवधि में अपनी कैटेगरी में भी बदलाव का मौका दिया गया है।
‘उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र संशोधित/सही करने हेतु संपादन विंडो’ की समाप्ति के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/सुधार/संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। एक से अधिक आवेदनों की स्थिति में उम्मीदवारों को केवल नवीनतम आवेदन में सुधार की सलाह दी गई है।
IBPS Exam Date 2025: परीक्षा तिथि
उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ/एसओ परीक्षा तिथियों की जांच यहां कर सकते हैं:
- आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि - 17, 23 और 24 अगस्त, 2025
- आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा तिथि - 12 अक्टूबर, 2025
- आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि - 30 अगस्त, 2025
- आईबीपीएस एसओ मुखअय परीक्षा तिथि - 9 नवंबर, 2025
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल