IBPS PO Interview Call Letter 2023: आईबीपीएस पीओ भर्ती इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, 29 फरवरी तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | February 12, 2024 | 11:02 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस पीओ मेन एग्जाम में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर जारी किया गया है। आईबीपीएस मेन एग्जाम का आयोजन नवंबर 2023 में किया गया था।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ भर्ती प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज यानी 12 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किया है। आईबीपीएस मेन परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। आईबीपीएस पीओ मेन परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 29 फरवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 3,049 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौरान प्रवेश पत्र, पहचान पत्र समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज इंटरव्यू सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व पंजाब एवं सिंड बैंक में नियुक्त किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड: डाउनलोड करें
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Click here to Download Interview Call Letter for CRP-PO/MTs-XIII’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
बता दें कि आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 30 जनवरी को आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट व 2 फरवरी को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मेन स्कोर कार्ड 2023 जारी किया गया। वहीं, पीओ मेन एग्जाम 5 नवंबर 2023 को आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]BSEB Exam 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा हुई समाप्त, बनाए गए थे 152 मॉडल एग्जाम सेंटर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1,523 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। प्रत्येक विषय के पेपर के 4-4 सेट बनाए गए थे, जिनमें सिर्फ प्रश्नों का क्रम बदला हुआ था।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल