IBPS Exam Calendar 2024: आईबीपीएस एग्जाम कैेलेंडर 2024 जारी; क्लर्क, आरआरबी व पीओ की परीक्षा तिथियां देखें
Abhay Pratap Singh | January 16, 2024 | 10:57 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: बैंकिग कार्मिक चयन संस्था (आईबीपीएस) ने साल 2024 में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के लिए कार्यालय सहायकों (क्लर्क), अधिकारी स्केल 1 (पीओ) और अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।
आईबीपीएस द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को जबकि आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, IBPS एसओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2024 को किया जाएगा।
IBPS exam calendar 2024
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं-
|
परीक्षा |
तिथियां |
|
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा |
3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त |
|
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा |
6 अक्टूबर 2024 |
|
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा |
3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त |
|
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा |
29 सितंबर 2024 |
|
आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 परीक्षा |
29 सितंबर 2024 |
|
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा |
24, 25 और 31 अगस्त |
|
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा |
13 अक्टूबर 2024 |
|
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा |
19 और 20 अक्टूबर |
|
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा |
30 नवंबर |
|
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा |
9 नवंबर |
|
आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा |
14 दिसंबर |
आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 कर सकते हैं।
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- ‘आरआरबी और पीएसबी (2024-2025) के लिए ऑनलाइन सीआरपी के टेंटेटिव कैलेंडर’ लिंक पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MBBS Diploma Courses 2024: एनबीईएमएस ने पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 16 जनवरी से आवेदन शुरू किया
दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार 16 जनवरी से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। कैंडिडेट्स Post MBBS 2 years NBEMS Diploma courses के तहत कार्यक्रमों में से किसी में शामिल हो सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी