Abhay Pratap Singh | January 15, 2025 | 11:26 PM IST | 6 mins read
पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं। आरबीएसई 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी। आरबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से तक होंगी और 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल तक जारी रहेंगी।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, राजस्थान में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 एक साथ 6 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान ने इस बात की पुष्ट की है। आरबीएसई कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
आरबीएसई 2025 टाइम टेबल में कक्षा का नाम, स्ट्रीम, परीक्षा तिथियां, विषय का नाम, विषय कोड, परीक्षा समय और परीक्षा दिशानिर्देश संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। उम्मीद जताई गई है कि राजस्थान बोर्ड 2025 परीक्षा दोनों कक्षाओं के लिए एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also readRBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू
आरबीएसई परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में असफल छात्रों को पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। पूरक परीक्षा में भी असफल होने पर छात्रों को अगले वर्ष फिर से परीक्षा देनी होगी।
आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए आरबीएसई हाल टिकट एक आवश्यक दस्तावेज है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी और आवश्यक स्टेशनरी का सामान लाना होगा।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट से आरबीएसई 2025 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 समय सारणी पीडीएफ rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Careers360 पर बने रहें।
January 15, 2025 | 11:26 PM IST
आरबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई कक्षा 12 की डेटशीट देख सकते हैं-
एग्जाम डेट | विषय |
---|---|
6 मार्च, 2025 | मनोविज्ञान |
7 मार्च, 2025 | चित्रकला |
8 मार्च, 2025 | भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिकी |
10 मार्च, 2025 | अंग्रेजी अनिवार्य |
11 मार्च, 2025 | ऑटोमोटिव/ सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/ सुचना प्रद्यौगिकी व सुचना प्रद्यौगिकी की समर्पित सेवाएं/आईटी एवंआईटीएस/ फुटकर बिक्री/ट्रेवल एंड टूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली/ प्लम्बर/ टेलिकॉम |
12 मार्च, 2025 | लोक प्रशासन |
15 मार्च, 2025 | कंठ संगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत |
17 मार्च, 2025 | दर्शनशास्त्र, सामान्य विज्ञान |
18 मार्च, 2025 | अर्थशास्त्र/शीघ्र-लिपि हिंदी/शीघ्र-लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान |
21 मार्च, 2025 | पर्यावरण विज्ञान |
22 मार्च, 2025 | संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा |
24 मार्च, 2025 | हिंदी (अनिवार्य) |
25 मार्च, 2025 | गृह विज्ञान |
26 मार्च, 2025 | शारीरिक शिक्षा |
27 मार्च, 2025 | समाज शास्त्र |
28 मार्च, 2025 | राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान |
29 मार्च, 2025 | गणित |
1 अप्रैल, 2025 | ऋगवेद/शुक्ल यजुर्वेद/कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/अथर्ववेद//न्याय दर्शन/वेदांत दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/ निम्बार्क दर्शन/वल्लभ दर्शन/ सामान्य दर्शन/रामानंद दर्शन/व्याकरण शास्त्र/ साहित्य शास्त्र/पुराणेतिहास/ धर्मशास्त्र/ ज्योतिषशास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/वास्तु विज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र |
2 अप्रैल, 2025 | अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग (हिंदी) |
3 अप्रैल, 2025 | इतिहास, रसायन विज्ञान, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन |
4 अप्रैल, 2025 | कंप्यूटर विज्ञान /इन्फार्मेटिक्स प्रक्टिस |
5 अप्रैल, 2025 | हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फ़ारसी साहित्य, प्राकृत भाषा, टाइपिंग (अंग्रेजी) |
January 15, 2025 | 11:26 PM IST
बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र नीचे दी गई तालिका में आरबीएसई कक्षा 10 की डेटशीट देख सकते हैं-
डेट | विषय |
---|---|
6 मार्च, 2025 | अंग्रेजी |
11 मार्च, 2025 | ऑटोमोटिव, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी, फुटकर बिक्री, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, निजी सुरक्षा, अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, टेलीकॉम, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग |
12 मार्च, 2025 | हिंदी |
17 मार्च, 2025 | सामाजिक विज्ञान |
21 मार्च, 2025 | विज्ञान |
26 मार्च, 2025 | गणित |
29 मार्च, 2025 | संस्कृतम (प्रथम प्रश्न पत्र) |
1 अप्रैल, 2025 | तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी), संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) |
January 15, 2025 | 11:25 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। आरबीएसई 2025 परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आरबीएसई बोर्ड टाइम टेबल 2025 चेक कर सकते हैं।
January 15, 2025 | 10:25 PM IST
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2025 और 12 क्लास टाइम टेबल 2025 एक साथ सभी स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा।
January 15, 2025 | 09:56 PM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद आरबीएसई 2025 डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
January 15, 2025 | 09:05 PM IST
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी करेगा।
January 15, 2025 | 08:21 PM IST
आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ और आरबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 पीडीएफ डाउनलोड लिंक जल्द ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
January 15, 2025 | 07:25 PM IST
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2025 में वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) और व्यक्तिपरक (लघु और दीर्घ उत्तर) दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
January 15, 2025 | 05:34 PM IST
आरबीएसई कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा 2025, 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए 6 मार्च से शुरू होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए समय पर अपने व्यावहारिक मूल्यांकन की योजना बनाने और पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
January 15, 2025 | 04:44 PM IST
बोर्ड की विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, आरबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा समय सारणी 2025 किसी भी समय घोषित कर सकता है।
January 15, 2025 | 03:56 PM IST
इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा में राज्य भर से 20 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में इस साल आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में 50,000 से अधिक छात्र शामिल होंगे।
January 15, 2025 | 03:22 PM IST
आरबीएसई 2025 टाइम टेबल में परीक्षा तिथियां, विषयवार कार्यक्रम और समय जैसी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
January 15, 2025 | 02:56 PM IST
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2025 और 12 क्लास टाइम टेबल 2025 एक साथ सभी स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा।
January 15, 2025 | 02:33 PM IST
आरबीएसई द्वारा जारी नवीनतम अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च 2025 से शुरू होगी।
January 15, 2025 | 01:56 PM IST
वर्ष 2024 मेंआरबीएसई कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03 प्रतिशत रहा। आरबीएसई 2024 के नतीजों में लड़कियों ने परीक्षा में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था।
January 15, 2025 | 01:29 PM IST
January 15, 2025 | 12:58 PM IST
राजस्थान बोर्ड ने पहले ही आरबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षा शुरू करने की तारीख की घोषणा कर दी है। बोर्ड को आरबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा समय सारणी 2025 पीडीएफ डाउनलोड और राजस्थान बोर्ड 12वीं समय सारणी 2025 विज्ञान, कला और वाणिज्य जल्द ही जारी करने की भी उम्मीद है।
January 15, 2025 | 12:26 PM IST
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ और आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ अलग से जारी करेगा। एक बार आधिकारिक तौर पर 12वीं और 10वीं कक्षा की समय सारणी 2025 आरबीएसई राजस्थान अजमेर बोर्ड की घोषणा हो जाने के बाद परीक्षार्थी इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
January 15, 2025 | 11:55 AM IST
एचटी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को सचिवालय में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उच्चाधिकार परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्नपत्रों के वितरण जैसी कोई त्रुटि न हो तथा विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश के समय के बारे में पूर्व में ही सूचित कर दिया जाए।
January 15, 2025 | 11:32 AM IST
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2025 और 12 क्लास टाइम टेबल 2025 एक साथ सभी स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा।
January 15, 2025 | 10:59 AM IST
आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा हाल में कई दस्तावेज लाने होंगे। इनमें राजस्थान बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी और आवश्यक स्टेशनरी आइटम शामिल हैं।
January 15, 2025 | 10:27 AM IST
आरबीएसई कक्षा 12 प्रैक्टिकल परीक्षा 2025, 9 जनवरी से 8 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
January 15, 2025 | 09:59 AM IST
आरबीएसई 2025 टाइम टेबल में परीक्षा तिथियां, विषयवार कार्यक्रम और समय जैसी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
January 15, 2025 | 09:37 AM IST
आरबीएसई द्वारा जारी नवीनतम अपडेट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च 2025 से शुरू होगी।
January 15, 2025 | 09:37 AM IST
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की ओर से जल्द ही आरबीएसई 2025 डेट शीट जारी की जा सकती है। हालांकि, राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई टाइम टेबल 2025 जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।