Santosh Kumar | January 15, 2025 | 05:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि टेस्टिंग एजेंसी को कई उम्मीदवारों से सुधार विंडो को फिर से खोलने का अनुरोध प्राप्त हुआ था।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एक बार फिर एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने निफ्ट 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अगर उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, तो वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT/ के जरिए इसमें सुधार कर सकते हैं।
NIFT 2027: Application Form Link | Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech | Design Principles
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
एनटीए द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि टेस्टिंग एजेंसी को कई उम्मीदवारों से सुधार विंडो को फिर से खोलने का अनुरोध प्राप्त हुआ था क्योंकि वे नियत तिथि पर अपने निफ्ट 2025 आवेदन पत्र में बदलाव नहीं कर पाए थे।
एनटीए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 9 फरवरी 2025 को विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर NIFTEE-2025 चरण 1 का आयोजन करेगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) / पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में होगी।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2025 यूजी, पीजी और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। निफ्ट 2025 आवेदन सुधार विंडो 16 जनवरी को बंद हो जाएगी।
उम्मीदवार फॉर्म में केवल व्यक्तिगत विवरण अनुभाग को संपादित कर सकते हैं। इसमें नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, राष्ट्रीयता, निवास स्थान, श्रेणी, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, योग्यता और फोटो/हस्ताक्षर अपडेट शामिल हैं।
Also readJEE Main 2025: जेईई मेन 2025 के लिए अच्छी रैंक क्या है? एनालिसिस और टिप्स जानें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र शहर बदलने की अनुमति नहीं है। निफ्ट परीक्षा देश भर के 82 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा हर साल विभिन्न डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए कराई जाती है।
अंतिम सुधार केवल तभी मान्य होगा जब अतिरिक्त शुल्क (यदि आवश्यक हो) का भुगतान किया गया हो। यदि श्रेणी या पीडबल्यूबीडी में परिवर्तन के कारण शुल्क राशि प्रभावित होती है, तो उम्मीदवार से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
यदि अतिरिक्त शुल्क का भुगतान किया जाता है, तो उसे वापस नहीं किया जाएगा। NIFTEE 2025 के संबंध में अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।