IBPS Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ibps.in से करें अप्लाई
Saurabh Pandey | July 27, 2024 | 03:07 PM IST | 2 mins read
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा क्लर्क पद के लिए परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि और मेन्स परीक्षा 13 अक्टूबर 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (आईबीपीएस) की तरफ से आईबीपीएस क्लर्क 2024 भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने का कल यानी 28 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिपिक संवर्ग पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 6,128 है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस क्लर्क 2024 आवेदन पत्र अब तक नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आखिरी तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
IBPS Clerk Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी-XIV भर्ती के तहत उम्मीदवारों के पास किसी भी स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक के पास कंप्यूटर की बुनियादी समझ होनी चाहिए।
IBPS Clerk Recruitment 2024: आयु सीमा
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2024: परीक्षा तिथि
आईबीपीएस क्लर्क 2024 भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
IBPS Clerk Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण लिंक पर जाएं।
- अब पंजीकरण फॉर्म भरें, सबमिट करें और अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी