IBPS Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आज, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 09:28 AM IST | 2 mins read
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) आज यानी 21 जुलाई को आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प भी दिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये और एसटी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 175 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
किसी भी स्ट्रीम में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, आवेदक के पास कंप्यूटर की बुनियादी समझ होनी चाहिए। आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी-XIV भर्ती के तहत कुल 6,128 रिक्तियां भरी जाएंगी। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की गई थी।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। IBPS क्लर्क एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
IBPS Clerk Application Form 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और आईबीपीएस पंजीकरण करें।
- आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सहित आवश्यक जानकारी भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और दर्ज विवरण की समीक्षा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’