IBPS Clerk Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2025 | 06:58 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क (CRP CSA-XV) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिनक्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स 2025 परीक्षा 29 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में चार सेक्शन जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड को शामिल किया गया है। मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी।
Also read IBPS Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, ibps.in पर चेक करें परिणाम
उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क मेन्स हाल टिकट में अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व स्थान, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15,684 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS Clerk Mains Admit Card 2025 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘CRP CSA-XV’ मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- IBPS क्लर्क मेन्स कॉल लेटर डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]RRB NTPC UG Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट पीडीएफ जारी, चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें
आरआरबी ने कुल 11,558 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें अंडरग्रेजुएट पदों के लिए लगभग 3,445 रिक्तियां शामिल हैं। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के माध्यम से परिणाम चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार