IAF Agniveer Recruitment 2024: आईएएफ अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 8 जुलाई से पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | June 17, 2024 | 08:14 AM IST | 2 mins read
आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के चयन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2024 के तहत इच्छुक और योग्य अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आईएएफ अग्निवीर भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 8 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आईएएफ की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। IAF अग्निवीर 2024 आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है।
अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 3 जुलाई 2004 से 3 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो। यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
IAF अग्निवीर पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद IAF अग्निवीर 2024 परीक्षा 18 अक्टूबर को आयोजित होगी। अग्निवीर वायु भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IAF Agniveer 2024: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड अच्छे से पढ़ लेना चाहिए:
अभ्यर्थियों को केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए। (अथवा)
मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर विज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी) में 50% अंकों में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें अंग्रेजी में 50% अंक हो। यदि डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं था तो इंटर/मैट्रिक्स में 50% अंक अंग्रेजी विषय में होने चाहिए। (अथवा)
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी और गणित जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम न्यूनतम 50% अंकों में पूरा किया हो। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। यदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी विषय नहीं है, तो इंटरमीडिएट या मैट्रिकुलेशन में 50 प्रतिशत अंक अंग्रेजी में हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’