छात्राओं के शौचालयों में तांक-झांक के आरोप में 2 गिरफ्तार, कॉलेज प्राचार्य समेत 7 के खिलाफ केस दर्ज
Press Trust of India | January 5, 2025 | 07:00 PM IST | 1 min read
छात्राओं की शिकायत के आधार पर मेडचल थाने में पोक्सो एक्ट के अलावा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
हैदराबाद: हैदराबाद के पास मेडचल में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की कुछ छात्राओं ने खाना बनाने वाले कर्मचारियों पर छात्रावास के शौचालय में उनकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया जिसके बाद दो लोगों को ‘ताक-झांक’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार (5 जनवरी) को यह जानकारी दी।
कॉलेज में 1 और 2 जनवरी को तांक-झांक के मुद्दे पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल, निदेशक और चेयरमैन समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें दो गिरफ्तार व्यक्ति भी शामिल हैं।
छात्राओं की शिकायत के आधार पर मेडचल थाने में पोक्सो एक्ट के अलावा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने छात्राओं के शौचालय में झांकने के आरोप में 20 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक रसोइए का सहायक है। दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में पता चला कि वे हॉस्टल की लड़कियों को तब निशाना बनाते थे जब वे शौचालय का इस्तेमाल कर रही होती थीं।
पुलिस के अनुसार, हॉस्टल वार्डन को जब घटना के बारे में पता चला तो उसने पुलिस या पीड़ितों के माता-पिता को मामले की सूचना नहीं दी। प्रिंसिपल, डायरेक्टर और चेयरमैन ने वार्डन पर मामले को दबाने का दबाव बनाया, जिससे आरोपी का हौसला बढ़ गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच