HSSC Group-C Recruitment 2024: हरियाणा में ग्रुप-सी के 3134 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू; नहीं देना होगा कोई शुल्क
Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 03:20 PM IST | 2 mins read
हरियाणा ग्रुप सी 2024 भर्ती के तहत शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-सी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ग्रुप-सी के तहत भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एचएसएससी ग्रुप-सी भर्ती 2024 के तहत योग्य उम्मीदवार आज यानी 21 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में www.hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 3/2023 दिनांक 7.03.2023 के तहत आवेदन किया था, उन्हें अपने सीईटी पंजीकरण संख्या के आधार पर इन पदों के लिए दोबारा से आवेदन करना होगा।” हरियाणा ग्रुप सी भर्ती 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 जुलाई 2024 है।
आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। हरियाणा ग्रुप सी भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Also read Kejriwal Ki Guarantee: हरियाणा चुनाव से पहले 'आप' का ऐलान, युवाओं को मुफ्त शिक्षा और रोजगार का वादा
एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2024 के लिए कक्षा 12वीं पास, स्टेनो, ग्रेजुएट डिग्री, पीजी होल्डर्स, सीईटी उत्तीर्ण कैंडिडेट्स आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी अथवा संस्कृत एक विषय के रूप में होना चाहिए। पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,134 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से ग्रुप 6 (कॉमर्स) के 1,296 पद और ग्रुप 58, 59, 60 (स्टेनो) के 1,838 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग सीईटी के बेसिस पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए आयोग लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आयोजित करेगा।
HSSC Group C Bharti 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से हरियाणा ग्रुप सी भर्ती आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर HSSC भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]UKPSC APS Recruitment 2024: उत्तराखंड में अपर निजी सचिव परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 99 रिक्तियों पर होगी भर्ती
यूकेपीएससी एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार 12 से 21 अगस्त तक आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा