HSSC CET 2025 Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट नहीं हुआ जारी, सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस फेक
Santosh Kumar | August 11, 2025 | 10:44 AM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने स्पष्ट किया है कि ग्रुप सी पदों के लिए हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि परिणाम जारी कर दिए गए हैं और 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। एचएसएससी के अध्यक्ष ने वायरल अधिसूचना पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने नोटिस को पूरी तरह से फर्जी बताया है और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक कोई रिजल्ट या संबंधित सूचना जारी नहीं की है।
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी परीक्षा 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। प्रोविजनल आंसर-की 29 जुलाई को जारी की गई और 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया।
HSSC CET 2025 Result: रिजल्ट डेट जारी नहीं की गई
एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट अगस्त में घोषित होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। वायरल फर्जी नोटिस में दावा किया गया है कि सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 77.8343117 है।
एचएसएससी सीईटी 2025 ग्रुप सी पदों के लिए आयोजित एक योग्यता परीक्षा है, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा या अगले चरणों के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
Also read Haryana CET Answer Key 2025: हरियाणा सीईटी आंसर की hssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
HSSC CET Group C Result 2025: एचएसएससी रिजल्ट विवरण
एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2025 में उम्मीदवारों के रोल नंबर, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति शामिल होगी। एचएसएससी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एचएसएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे फर्जी खबरों से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत चैनलों से ही जानकारी प्राप्त करें। परिणाम घोषित होने के बाद, योग्य अभ्यर्थी अगले चरण में भाग लेने के पात्र होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार