HSSC CET Result 2025: एचएसएससी सीईटी रिजल्ट जल्द होगा जारी, hssc.gov.in पर कर सकेंगे चेक, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | September 8, 2025 | 03:29 PM IST | 2 mins read
हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एचएसएससी सीईटी में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को लागू करने को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप कर दिया।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप सी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की थी, जिसमें 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं। एचएसएससी सीईटी रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने की संभावना है, परिणाम hssc.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।
एचएसएससी ने 29 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, जिस पर 1 अगस्त 2025 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग द्वारा एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
परिणाम में स्कोरकार्ड डाउनलोड का विकल्प भी होगा, जहां उम्मीदवार लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपना स्कोर, कट-ऑफ और मेरिट स्थिति देख सकेंगे। यह परीक्षा हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के ग्रुप सी के पदों के लिए महत्वपूर्ण है।
HSSC CET Result 2025: अभ्यर्थियों की याचिका खारिज
हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एचएसएससी सीईटी में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले को लागू करने को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप कर दिया। न्यायालय ने नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया।
अभ्यर्थियों का मानना था कि सामान्यीकरण फार्मूला विभिन्न पालियों में परीक्षा के कठिनाई स्तर के अंतर को समायोजित करता है, लेकिन इससे कुछ छात्रों के अंक कम हो सकते हैं और कुछ को लाभ हो सकता है।
इसके चलते कई अभ्यर्थियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और परीक्षा रद्द करने की मांग की। रोहतक निवासी पवन कुमार और अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में दावा किया था कि सामान्यीकरण फॉर्मूला योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय होगा।
Also read HTET Result 2025 Live: हरियाणा टीईटी एचटेट रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
HSSC CET Result 2025: एचएसएससी सीईटी रिजल्ट जल्द
हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया वैध और निष्पक्ष है। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि इस मामले में कुछ लोगों (जो स्वयं वकील नहीं हैं) ने अपने फायदे के लिए अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले हैं, जिससे अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है। आप सभी को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार