HP JOA IT Result: हिमाचल प्रदेश में 4 साल बाद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) परिणाम जारी; 1,841 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | August 11, 2024 | 12:29 PM IST | 2 mins read
जेओए (आईटी) परीक्षा में कुल 1,07,878 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से टाइपिंग टेस्ट के लिए 19,028 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) ने चार साल बाद जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (सूचना प्रौद्योगिकी) (JOA-IT) के लिए भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) रिजल्ट में कुल 1,841 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “दिसंबर 2022 में जेओए आईटी पेपर लीक होने के बाद परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। जेओए (आईटी) रिजल्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभिन्न विभाग आवंटित किए गए हैं।”
पेपर लीक का पता चलने के बाद 23 दिसंबर 2022 को सतर्कता विभाग ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताएं पाए जाने पर जेओए (आईटी)-पोस्ट कोड 817 और कुछ अन्य परीक्षाओं के परिणाम रोक दिए थे।
सतर्कता अधिकारियों ने आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को हल किए गए प्रश्नपत्र और 2.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था और बाद में एचपीएसएससी को भंग कर दिया गया। जेओए - आईटी लिखित परीक्षा 21 मार्च 2021 को हुई थी और परिणाम 1 जुलाई 2021 को घोषित किए गए थे।
Also read NEET PG 2024: दो शिफ्ट में नीट पीजी परीक्षा आज; एनबीईएमएस की गाइडलाइन का करना होगा पालन
प्रवक्ता ने बताया कि रिक्त रह गए 26 पदों में से दो श्रेणियों अनुसूचित जाति (एससी) और स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के 13 पद उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण रिक्त हैं, जबकि भंग एचपीएसएससी के पांच पद भरे नहीं जा सके। वहीं, पेपर लीक मामले में शामिल 8 अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।
बताया गया कि, 22 दिसंबर 2022 को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पेपर लीक का मामला सामने आया था। साथ ही, परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की भी संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद परिणाम रोक दिए गए थे। जांच के बाद राज्य सरकार की उप-मंत्रिमंडल समिति ने नवगठित राज्य आयोग को इस परीक्षा के परिणाम घोषित करने की मंजूरी दे दी।
जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया जून 2024 में आयोजित की गई थी। भर्ती के लिए 1,07,878 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। जिनमें से टाइपिंग टेस्ट में 19,028 अभ्यर्थी शामिल हुए। टाइपिंग टेस्ट में सफल 9,576 अभ्यर्थियों में से सिर्फ 5,220 अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए किया गया था। जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार