Saurabh Pandey | August 13, 2025 | 09:19 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच परीक्षा कार्यक्रम अनुसार संपन्न होंगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी 2026 से हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी 2026 से हिंदी के पेपर के साथ शुरू होगी
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नही दिया जाएगा।
रेगुलर परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।
परीक्षा का दिन | परीक्षा तिथि | विषय कोड | विषय का नाम |
|---|---|---|---|
बुधवार | 11 फरवरी 2026 | 401 | हिन्दी |
शुक्रवार | 13 फरवरी 2026 | 508 | उर्दू |
शनिवार | 14 फरवरी 2026 | — | NSQF (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
मंगलवार | 17 फरवरी 2026 | 411 | अंग्रेजी |
गुरुवार | 19 फरवरी 2026 | 512 | संस्कृत |
502 | मराठी | ||
504 | गुजराती | ||
507 | पंजाबी | ||
509 | सिंधी | ||
शुक्रवार | 20 फरवरी 2026 | 162 | चित्रकला (केवल मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) |
163 | गायन-वादन (केवल मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) | ||
164 | तबला-पखावज (केवल मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) | ||
165 | कम्प्यूटर (केवल मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित छात्रों के लिए) | ||
मंगलवार | 24 फरवरी 2026 | 100 | गणित |
शुक्रवार | 27 फरवरी 2026 | 200 | विज्ञान |
सोमवार | 2 मार्च 2026 | 300 | सामाजिक विज्ञान |
परीक्षा का दिन | परीक्षा तिथि | विषय कोड | विषय का नाम |
|---|---|---|---|
शनिवार | 7 फरवरी 2026 | 051 | हिन्दी |
सोमवार | 9 फरवरी 2026 | 055 | उर्दू |
054 | मराठी | ||
मंगलवार | 10 फरवरी 2026 | 052 | अंग्रेजी |
शुक्रवार | 13 फरवरी 2026 | 210 | फिजिक्स |
140 | अर्थशास्त्र | ||
430 | एनिमल हस्बैण्डरी, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरीज | ||
631 | विज्ञान के तत्व | ||
530 | भारतीय कला का इतिहास | ||
832 | बायोटेक्नोलॉजी | ||
शनिवार | 14 फरवरी 2026 | 163 | गायन वादन |
164 | तबला पखावज | ||
सोमवार | 16 फरवरी 2026 | 053 | संस्कृत |
मंगलवार | 17 फरवरी 2026 | 162 | ड्राइंग एवं डिजाइन |
बुधवार | 18 फरवरी 2026 | 220 | केमिस्ट्री |
110 | इतिहास | ||
310 | बिजनेस स्टडीज | ||
गुरुवार | 19 फरवरी 2026 | 410 | मनोविज्ञान |
शुक्रवार | 20 फरवरी 2026 | 510 | NSQF (राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा) के समस्त विषय |
610 | शारीरिक शिक्षा | ||
शनिवार | 21 फरवरी 2026 | 167 | कृषि |
833 | होम साइंस (कला समूह) | ||
165 | लेखाशास्त्र | ||
सोमवार | 23 फरवरी 2026 | 168 | जीवविज्ञान |
बुधवार | 25 फरवरी 2026 | 320 | गणित |
गुरुवार | 26 फरवरी 2026 | 231 | राजनीति शास्त्र |
शुक्रवार | 27 फरवरी 2026 | 150 | इन्फॉरमैटिक प्रैक्टिसेस |
सोमवार | 2 मार्च 2026 | 130 | समाज शास्त्र |
मंगलवार | 3 मार्च2026 | 151 | भूगोल |
166 | फसल उत्पादन एवं बागवानी | ||
120 | स्टिल लाईफ एवं डिजाइन | ||
420 | शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई जो मुख्य परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे थे, साथ ही उन छात्रों के लिए भी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे।
Santosh Kumar