HPSC Recruitment 2024: हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर की 2424 रिक्तियों के लिए जल्द करें आवेदन, आखिरी तिथि नजदीक
Abhay Pratap Singh | August 30, 2024 | 03:45 PM IST | 2 mins read
हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार 2 सितंबर तक एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा राज्य में सहायक प्रोफेसर की कुल 2,424 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त को शुरू की गई थी। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, हरियाणा की रिजर्व कैटेगरी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा, दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
Also read UPSC News: केंद्र ने यूपीएससी को अभ्यर्थियों के सत्यापन के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दी
हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कैंडिडेट ने कक्षा 10वीं तक हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की हो। इसके अलावा, उम्मीदवार को UGC NET/ SLET/ SET Exam में से कोई एक परीक्षा पास होना चाहिए।
एचपीएससी द्वारा सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana Assistant Professor Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से 2 सिंतबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच