HPSC PGT Exam 2024 Rescheduled: एचपीएससी पीजीटी परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, 28 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | October 14, 2024 | 10:47 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी पीजीटी परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग यानी एचपीएससी ने हरियाणा पीजीटी परीक्षाओं के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट/सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की तारीखों को री-शेड्यूल किया है। एचपीएससी पीजीटी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर संशोधित समय सारिणी देख सकते हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अर्थशास्त्र (आरओएच और मेवात कैडर), अंग्रेजी (आरओएच कैडर), हिंदी (मेवात कैडर) और स्वास्थ्य और आयुष विभाग में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी में स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए परीक्षा अब 3 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।
HPSC PGT Examination 2024: परीक्षा पैटर्न
एचपीएससी पीजीटी परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा की कुल समय अवधि 2 घंटे होगी। सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। किसी विशेष प्रश्न के लिए 5 एकाधिक विकल्प होते हैं (ए, बी, सी, डी, और ई)। उम्मीदवार चार विकल्पों (ए, बी, सी और डी) में से सही उत्तर चुन सकते हैं, यदि कोई उत्तर नहीं चुनते हैं तो उन्हें ई विकल्प को चिह्नित करना चाहिए। यदि कोई भी गोला अंकित नहीं है तो 0.25 अंक काटे जाएंगे।
इंटरव्यू राउंड के लिए उम्मीदवारों को इन दोनों टेस्ट में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करने होंगे, जिसका वेटेज 12.5% है। अंतिम चयन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों में ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर होगा।
HPSC PGT Exam 2024 Rescheduled: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, महत्वपूर्ण लिंक टैब पर जाएं।
- पीजीटी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
बता दें कि पहले पीजीटी इकोनॉमिक्स (ROH और मेवात कैडर) पद के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाली थी। इसके अलावा पहले पीजीटी इंग्लिश (ROH कैडर), हिंदी (मेवात कैडर) और हेल्थ एंड आयुष डिपार्टमेंट में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पीजीटी पदों के लिए परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 को होनी थी।
अगली खबर
]IPPB Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती, ippbonline.com से करें आवेदन
IPPB Recruitment 2024: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com से आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी