Trusted Source Image

HPSC ADA Interview Schedule 2026: एचपीएससी एडीए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी

Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

HPSC ADA मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम 22 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
HPSC ADA मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम 22 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) पदों के लिए आयोजित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। आयोग ने इन पदों के लिए पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद इंटरव्यू आयोजित करने का निर्णय लिया है।

एचपीएससी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद इंटरव्यू/मौखिक परीक्षा के लिए रोल नंबर और तारीख के अनुसार शेड्यूल जारी किया गया है।

HPSC ADA Interview Schedule 2026: दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू शेड्यूल

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार तिथियां और रिपोर्टिंग का समय (सुबह 8 बजे और दोपहर 12 बजे) निर्धारित किया गया है।

इंटरव्यू का आयोजन सेक्टर-4, पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के समय एक पासपोर्ट साइज फोटो, आयु, हरियाणा निवास, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी सत्यापित प्रतियों एक सेट साथ लाना अनिवार्य है।

Also read CG SET 2026 Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी

HPSC ADA Interview Schedule 2026: चयन प्रक्रिया

  1. स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा
  2. विषय ज्ञान परीक्षा (SKT)
  3. इंटरव्यू
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा जांच
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications