Trusted Source Image

CG SET 2026 Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड cgssb.cgstate.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 12:38 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है।

परीक्षा के दिन प्रत्येक उम्मीदवारों को कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके एवं फिस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा सके। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CG SET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. CG SET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. अब सीजी एसईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपना एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें।
  6. अंत में परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CG SET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रोल नंबर
  3. आवेदन संख्या
  4. फोटो एवं हस्ताक्षर
  5. परीक्षा तिथि
  6. परीक्षा समय
  7. परीक्षा केन्द्र का नाम
  8. केन्द्र का पता
  9. महत्वपूर्ण निर्देश

CG SET 2026: परीक्षा तिथि

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी। यह पात्रता परीक्षा, राज्य भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।

परीक्षा का नाम
परीक्षा तिथि / दिन
परीक्षा का समय
कुल परीक्षा जिला
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET26) Paper-1
4 अक्टूबर 2026 (रविवार)
सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक
10
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET26) Paper-2
4 अक्टूबर 2026 (रविवार)
दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक
10

CG SET 2026: ड्रेस कोड

  1. हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मरून, बैगनी रंग और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
  2. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  3. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनकर जाना मना है।
  4. परीक्षा के पहले आधे घंटे एवं आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।

Also read SSC CGL 2026 Admit Card: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

CG SET 2026 Admit Card: हेल्पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications