HPSC AE Recruitment 2025: एचपीएससी एई भर्ती पंजीकरण कल होगा शुरू, hpsc.gov.in से कर सकेंगे आवेदन
Saurabh Pandey | August 11, 2025 | 05:22 PM IST | 2 mins read
यदि कोई उम्मीदवार अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाता है या परीक्षा शुरू होने से पहले उसे अपनी उम्मीदवारी के संबंध में कोई अन्य सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो उसे तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की तरफ से असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 12 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 1 सितंबर 2025 है।
उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
HPSC AE Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
एचपीएससी एई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
HPSC AE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करना होगा। हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी (हरियाणा के मूल निवासी) वर्ग को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
HPSC AE Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती के माध्यम से कुल 153 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
- असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 80 पद
- म्युनिसिपल इंजीनियर (सिविल) के लिए 47 पद
- सब डिविजनल इंजीनियर के लिए 26 पद आरक्षित हैं।
Also read Rajasthan SI Recruitment 2025: राजस्थान एसआई भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
यदि कोई उम्मीदवार अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाता है या परीक्षा शुरू होने से पहले उसे अपनी उम्मीदवारी के संबंध में कोई अन्य सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो उसे तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।
आयोग स्क्रीनिंग टेस्ट और फिर सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट एवं इंटरव्यू आयोजित करने का निर्णय ले सकता है, या वह स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए बिना सीधे सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट एवं इंटरव्यू आयोजित कर सकता है। परीक्षा के पैटर्न के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा।
उम्मीदवारों को एचपीएससी वेबसाइट/समाचार पत्र के माध्यम से यथासमय अंतिम परिणाम की सूचना दी जाएगी। आयोग साक्षात्कार/नियुक्ति के लिए चयन न होने के कारणों के बारे में उम्मीदवारों के साथ पत्राचार नहीं करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम