HPSC Screening Test Results 2025: एचपीएससी एडीओ, एईई सहित विभिन्न पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | November 12, 2025 | 12:26 PM IST | 1 min read
हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और फाइनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं। परिणाम तैयार करने के लिए जिन 233 ओएमआर शीटों पर विचार नहीं किया गया था, उन्हें भी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी (ADO), सहायक पर्यावरण अभियंता (AEE), साइंटिस्ट-बी, और विभिन्न लेक्चरर एवं प्रशिक्षक पदों सहित कई पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई थी।
निम्नलिखित पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी-
- कृषि विकास अधिकारी
- सहायक पर्यावरण अभियंता
- वैज्ञानिक-बी
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर
- फार्मेसी में लेक्चरर
- सिविल इंजीनियरिंग में लेक्चरर
- विद्युत इंजीनियरिंग में लेक्चरर
- यांत्रिक इंजीनियरिंग में लेक्चरर
- फोरमैन प्रशिक्षक
HPSC Screening Test Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब संबंधित विज्ञापन संख्या/पद का नाम चुनें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
- अपना रोल नंबर और अंक देखने के लिए इसे खोलें।
- स्क्रीनिंग टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव कर लें।
HPSC Screening Test Results 2025: 233 ओएमआर शीटें नहीं हुई चेक
हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और फाइनल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए हैं। परिणाम तैयार करने के लिए जिन 233 ओएमआर शीटों पर विचार नहीं किया गया था, उन्हें भी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल