HPRCA JE Civil Admit Card 2026: एचपीआरसीए जेई सिविल एडमिट कार्ड hprca.hp.gov.in पर जारी, परीक्षा 9 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 5, 2026 | 11:11 AM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य सेवा आयोग (HPRCA) ने जूनियर इंजीनियर सिविल (Post Code 26016) भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए जेई सिविल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीआरसीए जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार एचपी जेई हॉल टिकट में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, पद का नाम, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो व हस्ताक्षर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
HPRCA JE Exam Date 2026: परीक्षा कार्यक्रम
जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा 9 अगस्त, 2026 को तीन पालियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और तृतीय पाली का समय शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित है।
Also read UTET 2026: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट 9 अगस्त तक बढ़ी, शुल्क जानें
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “9 अगस्त, 2026 को होने वाली जूनियर इंजीनियर सिविल (पोस्ट कोड 26016) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एचपी जूनियर इंजीनियर सिविल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 4 अगस्त से सक्रिय है, जो 9 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।”
एचपी जेई सिविल 2026 भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 149 पद भरे जाएंगे। सीबीटी में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक एचपीआरसीए पोर्टल पर नोटिस जांच सकते हैं।
HP Junior Engineer Civil Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपी जूनियर इंजीनियर सिविल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘जूनियर इंजीनियर सिविल एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉंगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]NEET Paper Leak: नीट प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए किए गए व्यापक सुधार - सुप्रीम कोर्ट से केंद्र
सरकार ने कहा कि जहां शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की निगरानी करता है, वहीं नीट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम