HPRCA Recruitment Notification 2026: हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी
Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 06:42 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 312 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए 30 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद चार दिनों की अवधि के लिए एक सुधार विंडो खोली जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते निर्धारित शुल्क का भुगतान किया गया हो।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: आयुसीमा
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूटदी जाएगी।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट स्टाफ नर्स पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या 50% अंकों के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक महिला होना चाहिए और हिमाचल प्रदेश का स्थायी नागरिक होना चाहिए।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
कुल शुल्क
|
|
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क (100 रुपये) तथा प्रोसेसिंग शुल्क (700 रुपये) होगा।
|
800 रुपये
|
|
सुधार शुल्क (ORAS जमा करने की अंतिम तिथि के 3 दिन बाद, 4 दिनों की अवधि के लिए करेक्शन विंडो का लिंक खोला जाएगा)
|
100 रुपये
|
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- अपनी ईमेल आईडी और फोन नंबर के साथ वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और स्कैन की हुई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म जमा करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026: एडमिट कार्ड विवरण
परीक्षा के लिए कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा और प्रोविजनल रूप से चुने गए उम्मीदवारों को HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस बारे में जानकारी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एप्लीकेशन आईडी, नाम और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल आईडी पर एक वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा, जिसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले डालना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल