Saurabh Pandey | July 23, 2026 | 05:41 PM IST | 2 mins read
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न भर्ती पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू होगी।
.jpg)
नई दिल्ली : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विभिन्न भर्ती 2026 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन अलग-अलग विभागों में मैनेजर और जूनियर एग्जिक्यूटिव के 389 पदों पर भर्ती के लिए है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 7 सितंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशन्स, कमर्शियल, आईटी, फायर सर्विसेज़, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, सर्वे और कार्टोग्राफी और अन्य क्षेत्रों में वैकेंसी शामिल हैं। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) का शेड्यूल अलग से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न मैनेजर पदों पर आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 32 साल होनी चाहिए, जबकि जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों के लिए आयुसीमा 18 से 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस -1,000 (जीएसटी सहित)
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी - कोई आवेदन शुल्क नहीं
महिला उम्मीदवार - कोई आवेदन शुल्क नहीं
वे उम्मीदवार जिन्होंने एएआई में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल उपलब्ध पेमेंट गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन ही किया जाना चाहिए।
एएआई जूनियर एग्जिक्यूटिव परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को यह परीक्षा 2 घंटे में पूरी करनी होगी। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।