Santosh Kumar | July 23, 2026 | 11:13 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाएं। यह परीक्षा पंजाब के अलग-अलग ज़िलों में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से अपने पंजाब जेल वार्डर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब जेल वार्डर एडमिट कार्ड पीएसएसएसबी द्वारा विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत जारी किया गया है।
26 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए पंजाब जेल वार्डर एडमिट कार्ड 22 जुलाई को जारी कर दिया गया। उम्मीदवारों को पंजाब जेल वार्डर एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट के समय और अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाएं। यह परीक्षा पंजाब के अलग-अलग ज़िलों में आयोजित की जाएगी। जेल वार्डर (पुरुष) और मैट्रन के पदों के लिए उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड ने आवेदकों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेज दिए हैं। लिखित परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया की जानकारी: पंजाब में 532 पदों को भरने के लिए जेल वार्डर और मैट्रन की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Also readSBI PO Admit Card 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम 1 और 2 अगस्त को
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से पंजाब जेल वार्डर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
पंजाब जेल वार्डर भर्ती परीक्षा ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बीपीएससी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से जनरल नॉलेज पेपर की फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह आंसर की 11 जून 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा के लिए जारी की गई है।
Santosh Kumar