Trusted Source Image

SBI PO Admit Card 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम 1 और 2 अगस्त को

Santosh Kumar | July 22, 2026 | 06:20 PM IST | 1 min read

एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी।

एसबीआई पीओ परीक्षा 1 और 2 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसबीआई पीओ परीक्षा 1 और 2 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers या careers.sbi के माध्यम से अपना एसबीआई पीओ हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 और 2 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

एसबीआई ने कुल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। शुरुआती परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड होगी, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से जुड़े सवाल होंगे।

SBI PO Prelims Admit Card 2026: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और ज़रूरी निर्देशों की जानकारी शामिल है।

कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एसबीआई पीओ 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना होगा। इसके अलावा, उन्हें ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट भी साथ लाना होगा।

Also readRRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा

SBI PO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ कॉल लेटर 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • एसबीआई पीओ कॉल लेटर 2026 लिंक को ओपन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।

जो कैंडिडेट्स शुरुआती परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे, जो संभावित रूप से सितंबर में होगी। इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू राउंड होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications