HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2025: एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती नोटिफिकेशन 312 पदों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 03:29 PM IST | 2 mins read
एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 25,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य केवल महिला उम्मीदवार 12 दिसंबर से ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 16 जनवरी, 2026 है। एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये देना होगा। वहीं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद से सात दिनों के लिए करेक्शन विंडो खुलेगी। करेक्शन फीस 100 रुपये है।
पात्रता के अनुसार, मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या 50% अंकों में जीएनएम (A ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) हो। आवेदक सिर्फ महिला उम्मीदवार, हिमाचली बोनाफाइड और HPNRC, शिमला-06 में रजिस्टर्ड होना चाहिए। महिला अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2025 से 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एचपीआरसीए इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 312 असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों को भरेगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/ रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल है। पेपर में कुल 120 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। चयनित उम्मीदवारों को 5 साल के लिए एंगेजमेंट बेसिस पर 25,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
एचपी असिस्टेंट स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन के अनुसार, ORA (ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन) भरने से पहले कैंडिडेट को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पोर्टल पर रजिस्टर होना होगा। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए ओटीआर फॉर्म भरने से पहले निर्देश ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एचपीआरसीए की वेबसाइट पर विजिट करें।
हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के तहत कुल 312 पदों को भरा जाएगा। एचपीआरसीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, प्रोविजनली एडमिटेड कैंडिडेट्स और रिजेक्टेड कैंडिडेट्स की जानकारी संबंधित पोस्ट के लिए सीबीटी/रिटन स्क्रीनिंग टेस्ट के आयोजन से पहले HPRCA की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र