Trusted Source Image

HPRCA Assistant Professor Answer Key 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की जूलॉजी के लिए जारी, आपत्ति तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 04:44 PM IST | 1 min read

एचपीआरसीए सहायक प्रोफेसर आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

एचपीआरसीए असिस्टेंट प्रोफेसर जुलॉजी पेपर-1 का आयोजन 25 सितंबर, 2026 को किया गया।
एचपीआरसीए असिस्टेंट प्रोफेसर जुलॉजी पेपर-1 का आयोजन 25 सितंबर, 2026 को किया गया।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य सेवा चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (College Cadre) प्राणीविज्ञान (Zoology) के पद पर भर्ती के लिए पेपर-1 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर एचपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एचपीआरसीए असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल आंसर की 2026 के खिलाफ ऑनलाइन माध्यम में चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आपत्ति विंडो 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2026 तक पांच दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को आपत्तियों से संबंधित सहायक दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से देना होगा। इसके लिए लिंक आपत्ति को अंतिम रूप से जमा करने से पहले दिखाई देगा। आपत्ति दर्ज करने और शुल्क जमा करने के किसी अन्य माध्यमों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readBPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बीपीएससी टीआरई 4.0 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, 32388 पदों के लिए करें अप्लाई

नोटिस में कहा गया कि, “आवश्यक शुल्क जमा किए बिना दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” जूलॉजी विषय के सहायक प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए पेपर-1 का आयोजन 25 सितंबर, 2026 को किया गया था। प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

किसी भी प्रश्न/ स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 0177-2629738, 2624313 और टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

HPRCA Assistant Professor 2026 Answer Key Out: डाउनलोड करें

एचपीआरसीए असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) जूलॉजी पेपर-1 प्रोविजनल आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • पेज को स्क्रॉल करें और प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications