HP SET 2023 Exam: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचपी सेट परीक्षा की स्थगित, 17 मार्च को होना था एग्जाम
Abhay Pratap Singh | March 6, 2024 | 04:54 PM IST | 1 min read
एचपी सेट परीक्षा हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचपी सेट 2023 परीक्षा स्थगित कर दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन इसी माह 17 मार्च 2024 को किया जाना था। एचपीपीएससी द्वारा एचपी सेट 2023 परीक्षा की अगली तिथि जल्द जारी की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2023 का आयोजन 24 विषयों के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कैंडिडेट का चयन किया जाता है।
एचपी सेट 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवारों के लिए आयोग की वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर अगली एग्जाम डेट घोषित होगी। उम्मीदवार एचपी एसईटी परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read IIT Mandi ने HPKVN के सहयोग से हिमाचल के 54 युवाओं को दिया मशीन लर्निंग प्रशिक्षण
अधिसूचना में बताया गया कि, “आयोग द्वारा 20 जनवरी 2024 को जारी नोटिस के अनुसार एचपी राज्य पात्रता परीक्षा- 2023 के लिए अस्थायी कार्यक्रम 17 मार्च 2024 को आयोजित किया जाना था। हालाँकि, राज्य पात्रता परीक्षा-2023 अब स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षा की अगली तारीख उचित समय पर जारी कर दी जाएगी।”
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयन प्रक्रिया संबंधित विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा स्थापित मानदंडों द्वारा निर्धारित की जाएगी। सहायक प्रोफेसर पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, योग्यता के मूल्यांकन, अनुभव और शिक्षण प्रदर्शन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान जूनियर इंस्ट्रक्टर के 679 पदों के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन 7 मार्च से
राजस्थान में कनिष्ठ अनुदेशक पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। पे मैट्रिक्स लेवल - 10 के तहत चयनित कैंडिडेट को वेतन दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग