Trusted Source Image

HPCET Final Answer Key 2026: एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ जारी, himtu.ac.in से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | May 28, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read

उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट या जवाबों के आधार पर, एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की से अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जारी की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) ने एचपी सीईटी 2026 के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार बीटेक, बीफार्मेसी, एमएससी भौतिकी और अन्य कोर्स के लिए फाइनल आंसर-की की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ मिली सभी सही आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की है।

एचपी सीईटी अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, अब कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट या जवाबों के आधार पर, अंतिम उत्तर कुंजी से अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

HPCET Final Answer Key 2026: परीक्षा 10 मई को आयोजित हुई

बोर्ड ने विभिन्न विषयों की अंतिम उत्तर कुंजियों वाली अलग-अलग पीडीएफ फाइलें अपलोड कर दी हैं। एचपीटीयू ने 12 मई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की, और उम्मीदवारों को 20 मई तक आपत्तियाँ दर्ज करने की सुविधा प्रदान की।

अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, अब परिणामों की तैयारी चल रही है। एचपी सीईटी परीक्षा 10 मई, 2026 को आयोजित की गई। एचपीसीईटी 2026 अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

Also readREET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

HPCET Final Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • अभ्यर्थियों को himtu.ac.in पर जाना होगा।
  • नोटिस बोर्ड या नोटिफिकेशन सेक्शन में फाइनल आंसर की का लिंक उपलब्ध है।
  • उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लॉगिन की जरूरत नहीं है।
  • पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

सफल उम्मीदवार बीटेक, बीफार्मेसी, एमबीए, एमसीए आदि जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करते समय तकनीकी समस्या होने पर एचपीटीयू हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications