HPBOSE Exam Timings Revises: एचपी बोर्ड 9वीं, 11वीं की परीक्षा टाइमिंग्स में संशोधन, जानें कंपलीट शेड्यूल
Saurabh Pandey | March 18, 2025 | 12:27 PM IST | 1 min read
हाल ही में, बोर्ड ने पांगी और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कक्षा 8 से 12 तक के लिए स्थगित परीक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की थी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 2025 के लिए पांगी और लाहौल-स्पीति परीक्षा केंद्रों पर पुनर्निर्धारित परीक्षा समय को संशोधित किया है। अब 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पहले परीक्षा का समय दोपहर 1:45 बजे से शाम 4 बजे तक था, जिसमें अब संशोधन कर दिया गया है।
हाल ही में, बोर्ड ने पांगी और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कक्षा 8 से 12 तक के लिए स्थगित परीक्षाओं के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की थी।
HPBOSE 2025: 12वीं अंग्रेजी पेपर की डेट
एचपीबीओएसई ने कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर 2025 को 29 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित किया है। यह परीक्षा पहले 8 मार्च को आयोजित की गई थी, लेकिन संदिग्ध पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
HPBOSE Date Sheet 2025: संशोधित परीक्षा टाइमिंग्स
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 12:45 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HPBOSE Date Sheet 2025: रिवाइज्ड परीक्षा शेड्यूल
|
परीक्षा तिथि |
8वीं कक्षा का शेड्यूल |
9वीं कक्षा का शेड्यूल |
10वीं कक्षा का शेड्यूल |
11वीं कक्षा का शेड्यूल |
|---|---|---|---|---|
|
26 मार्च 2025 |
हिंदी |
|
हिंदी |
|
|
27 मार्च 2025 |
|
मैथ |
म्यूजिक (वोकल) |
अंग्रेजी |
|
28 मार्च 2025 |
संस्कृत |
|
अंग्रेजी |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
|
29 मार्च 2025 |
कला |
सोशल साइंस |
फाइनेंशियल लिटरेसी |
ज्योग्राफी |
HPBOSE Date Sheet 2025: 12वीं का परीक्षा शेड्यूल
|
परीक्षा तिथि |
विषय |
|---|---|
|
27 मार्च 2025 |
फिजिक्स |
|
29 मार्च 2025 |
अंग्रेजी |
|
1 अप्रैल 2025 |
इकोनॉमिक्स |
|
2 अप्रैल 2025 |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
|
3 अप्रैल 2025 |
फाइनेंशियल लिटरेसी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल