Saurabh Pandey | April 29, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) आज हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगिन विंडो में रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से कक्षा 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।
एचपी बोर्ड सभी स्ट्रीम-साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम एक साथ घोषित करेगा। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का सीधा लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
एचपीबीओएसई 12वीं की मार्कशीट में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में विषयवार अंक, प्राप्त कुल अंक, रिजल्ट स्टेटस और छात्र से संबंधित जानकारी जैसे छात्र का नाम और रोल नंबर जैसे विवरण होंगे।
एचपीबीओएसई 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
पिछले वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 73.76% था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 85,777 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 63,092 पास हुए थे। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम को मिलाकर टॉप टेन मेरिट लिस्ट में कुल 41 छात्र शामिल थे। इनमें से 30 छात्राएं थीं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च को शुरू हुई और 29 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 8:45 बजे से 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।