HPBOSE 12th Topper List 2024: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची जारी, टॉप 10 में 41 छात्र; देखें लिस्ट
Santosh Kumar | April 29, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने पहली रैंक हासिल की है, दोनों ने 494 अंक हासिल किए हैं। कामाक्षी और छाया को 98.80 प्रतिशत अंक के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टॉपर घोषित किया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। इस साल एचपी बोर्ड 12वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76% रहा है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। इस साल एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में कुल 41 छात्रों के नाम शामिल हैं।
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने पहली रैंक हासिल की है, दोनों ने 494 अंक हासिल किए हैं। कामाक्षी और छाया को 98.80 प्रतिशत अंक के साथ हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टॉपर घोषित किया है। श्रुति शर्मा ने 492 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं घुमारवीं की एंजेल ने 491 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
HP Board 12th Result 2024: टॉप 41 छात्रों में से 30 छात्राएं
जो छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे अपने रोल नंबर की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने घोषणा की है कि विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम में शीर्ष 10 मेरिट स्थानों में सूचीबद्ध 41 छात्रों में से 30 छात्राएं हैं। इनमें सरकारी स्कूलों के 10 और निजी स्कूलों के 31 छात्रों के नाम शामिल हैं।
कांगड़ा डीसी एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षा में 85,777 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसमें 63,092 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड की ओर से 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
HPBOSE 12th Topper List 2024: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर सूची
छात्र एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची नीचे देख सकते हैं-
- कामाक्षी शर्मा: 98.89% - 494 अंक (स्कूल: भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, कांगड़ा)
- छाया चौहान: 98.89% - 494 अंक (स्कूल: स्नो वैली पब्लिक स्कूल, कुल्लू)
- श्रुति शर्मा: 98.40% - 492 अंक (स्कूल: एसडी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर)
- एंजेल: 98.20% - 491 अंक (स्कूल: मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं)
- पीयूष ठाकुर: 98.20% - 491 अंक (स्कूल: हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर)
- पलक ठाकुर: 98.00% - 490 अंक (स्कूल: एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, अनंतनाग)
- अर्शिता: 98.00% - 490 अंक (स्कूल: डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल)
HPBOSE 12th Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 की जांच कर कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होम पेज पर 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां 'HPBOSE 12th Result 2024 Link' पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- HP Board 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच