Santosh Kumar | August 26, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 1,774 छात्रों को 'कंपार्टमेंट' कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 1,316 छात्रों को 'एसेंशियल रिपीट' कैटेगरी में रखा गया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री (दूसरी/जुलाई) परीक्षा का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 8,181 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 4,930 छात्र पास हुए। पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 60.27 प्रतिशत रहा। यह परीक्षा मार्च 2026 से शुरू हुई डुअल बोर्ड परीक्षा प्रणाली के तहत आयोजित की गई। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक hpbose.org पर एक्टिव है।
एचपी बोर्ड की 10वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, 1,774 छात्रों को 'कंपार्टमेंट' कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 1,316 छात्रों को 'एसेंशियल रिपीट' कैटेगरी में रखा गया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा जुलाई में आयोजित की गई।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2026 की मुख्य परीक्षा (मार्च) और दूसरी परीक्षा (जुलाई) के मिले-जुले नतीजों में, कुल 91,060 छात्रों में से 81,110 छात्र पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 89.54% रहा।
दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो 'एसेंशियल इम्प्रूवमेंट' (जरूरी सुधार), 'कम्पार्टमेंट', 'ऑप्शनल इम्प्रूवमेंट' (वैकल्पिक सुधार) या 'एडिशनल सब्जेक्ट' (अतिरिक्त विषय) कैटेगरी में शामिल हो रहे थे।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
एचपी बोर्ड सर्टिफिकेट की कॉपी डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करा रहा है। जो उम्मीदवार आंसर शीट का दोबारा मूल्यांकन या जांच करवाना चाहते हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट के जरिए संबंधित स्कूलों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
री-इवैल्यूएशन के लिए प्रति विषय ₹1,000 और री-चेकिंग के लिए प्रति विषय ₹800 फीस है। आवेदन 9 सितंबर तक केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। बिना फीस के जमा किए गए आवेदनों को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।