HP TET Admit Card 2025: एचपी टेट एडमिट कार्ड जेबीटी, टीजीटी संस्कृत परीक्षा के लिए जारी, जानें एग्जाम शेड्यूल
Santosh Kumar | July 9, 2025 | 05:30 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने जून 2025 सत्र के अंतर्गत टेट के अंतर्गत जेबीटी और टीजीटी (संस्कृत) विषयों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीबीओएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जेबीटी टीईटी परीक्षा 12 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जिसमें 5731 उम्मीदवार भाग लेंगे और परीक्षा 51 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
वहीं, टीजीटी (संस्कृत) टीईटी परीक्षा भी उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 1046 अभ्यर्थी भाग लेंगे और परीक्षा 43 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक परीक्षा ढाई घंटे की अवधि की होगी।
Also read Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटेट रिजल्ट ptetvmoukota2025.com पर जारी
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892242192 पर संपर्क किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एचपी टीईटी जेबीटी, टीजीटी एडमिट कार्ड लाना आवश्यक है, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी एचपीबीओएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना होगा और अपना प्रवेश पत्र तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा। एचपी टीईटी परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को बोर्ड के नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल