HP Police Constable Admit Card 2026: एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जल्द, पीईटी-पीएसटी शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read

एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट हॉल टिकट 2026 यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए शारीरिक परीक्षा 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in/ पर जाकर एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।

एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट हॉल टिकट 2026 यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी। फिजिकल टेस्ट 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।

पीईटी-पीएसटी में सफल उम्मीवार ही लिखित परीक्षा में लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। एचपीपीएससी ने एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की है। परीक्षा दिसंबर 2026 में फिजिकल टेस्ट खत्म होने के बाद आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

HP Police Constable PET Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल एचपीपीएससी की वेबसाइट पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड या रिक्रूटमेंट सेक्शन ओपन करें।
  • एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक चुनें।
  • यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लें।

Also read DSSSB PRT Result 2026: डीएसएसएसबी पीआरटी मार्क्स व कटऑफ 83,614 उम्मीदवारों के लिए dsssb.delhi.gov.in पर जारी

एचपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी हॉल टिकट 2026 में कैंडिडेट्स का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

HP Police Constable Physical Test Schedule 2026: शारीरिक परीक्षा कार्यक्रम

पीएसटी और पीईटी अलग-अलग जिलों में निर्धारित ग्राउंड पर होंगे। जिले के अनुसार शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

जिला फिजिकल टेस्ट डेट्स
किन्नौर

22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2026

चंबा 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2026
ऊना 13 नवंबर से 16 नवंबर, 2026
मंडी (पंडोह ग्राउंड) 19 नवंबर से 28 नवंबर, 2026
कांगड़ा (धर्मशाला) 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]