HP NEET UG Counselling 2025: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2, 3 का संशोधित शेड्यूल amruhp.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 18, 2025 | 08:23 PM IST | 2 mins read
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए अंतरिम सीट आवंटन 22 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि फाइनल सीट आवंटन 23 सितंबर 2025 को होगा।
नई दिल्ली : अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश ने एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे और तीसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए अंतरिम सीट आवंटन 22 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि फाइनल सीट आवंटन 23 सितंबर 2025 को होगा।
जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीटें आवंटित होंगी, वे आवंटित संस्थानों में 25 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक प्रवेश ले सकते हैं। एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की समाप्ति के बाद बची हुई रिक्त सीटों का प्रदर्शन वेबसाइट पर 29 सितंबर 2025 को किया जाएगा।
HP NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नया पंजीकरण 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 के बीच करना होगा। काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 1 अक्टूबर तक सुधार भी कर सकते हैं।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी, जहां उम्मीदवार अपनी पसंद का कोर्स, कॉलेज और कोटा चुन सकेंगे।
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रिक्त सीटों का प्रदर्शन
|
29 सितंबर 2025
|
|
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए नए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि
|
29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 (दोपहर 2 बजे तक)
|
|
जिन फॉर्म की फीस सफलतापूर्वक जमा हो चुकी है, उनमें किसी भी त्रुटि का निवारण
|
1 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
|
|
तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए पाठ्यक्रम/कॉलेज/कोटा विकल्प भरना और लॉक करना
|
29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025
|
|
तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी होने की तिथि
|
9 अक्टूबर 2025
|
|
तीसरे चरण का अस्थायी सीट आवंटन
|
13 अक्टूबर 2025
|
|
तीसरे चरण का फाइनल सीट आवंटन
|
15 अक्टूबर 2025
|
|
आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में शामिल होने की तिथि
|
17 और 18 अक्टूबर 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार