Saurabh Pandey | September 18, 2025 | 04:04 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook.jpg)
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
डीजीएमई यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे राउंड की मेरिट सूची कल यानी 19 सितंबर को जारी की जाएगी
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के संशोधित शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 19 सितंबर 2025 शाम 5 बजे से शुरू होगी, जबकि विकल्प भरने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन का परिणाम पहले 19 सितंबर को जारी होने वाला था, लेकिन अब यह 24 सितंबर को जारी किया जाएगा, जबकि आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 25 सितंबर से 27 सितंबर, 29 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर 2025 तक है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो तथा जिनके मूल अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन हो चुका होगा एवं जिन्होंने सिक्योरिटी मनी जमा की होगी।
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की 85% सीटों और निजी कॉलेजों की 100% सीटों पर प्रवेश के लिए नीट काउंसलिंग आयोजित की जाती है।
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
|---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की तिथि | 10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक) |
पंजीकरण एवं सुरक्षा राशि जमा करने की तिथि | 10 सितंबर से 18 सितंबर 2025 (दोपहर 2 बजे तक) |
मेरिट सूची घोषित होने की तिथि | 19 सितंबर 2025 |
ऑनलाइन विकल्प भरने की तिथि | 19 सितंबर (शाम 5 बजे) से 23 सितंबर 2025 (सुबह 11 बजे तक) |
आवंटन परिणाम घोषित होने की तिथि | 24 सितंबर 2025 |
आवंटन पत्र डाउनलोड एवं प्रवेश की तिथि | 25 सितंबर से 27 सितंबर 2025 29 सितंबर से 30 सितंबर 2025 3 अक्टूबर 2025 |