HP NEET UG Counselling 2024: एचपी नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण आज से amruhp.ac.in पर शुरू, काउंसलिंग शेड्यूल
Saurabh Pandey | September 7, 2024 | 11:09 AM IST | 2 mins read
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी एचपी नीट 2024 काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए कोई अलग परीक्षा आयोजित नहीं करता है। काउंसलिंग दो राउंड में निर्धारित है और तीसरा राउंड या मॉप-अप राउंड केवल तभी आयोजित किया जाएगा जब खाली सीटें उपलब्ध/रिक्त रहेंगी।
नई दिल्ली : अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश की तरफ से एचपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 7 सितंबर, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है, उन्हें हिमाचल प्रदेश में राज्य कोटा की 85% एमबीबीएस/बीडीएस सीटों पर प्रवेश पाने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 काउंसलिंग में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2024 तक है। इसके बाद 10 सितंबर, 2024 को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
HP NEET UG Counselling 2024: आवेदन फॉर्म डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जन्मतिथि
- लिंग
- राष्ट्रीयता
- आयु
- वर्ग
- PwD स्थिति
- आधार नंबर
- नीट 2024 रोल नंबर और प्राप्त अंक
HP NEET Counselling 2024: आवेदन शुल्क
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, एनआरआई उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
HP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
एचपी नीट काउंसलिंग पंजीकरण |
7 से 8 सितंबर 2024 |
|
एचपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट सूची |
10 सितंबर 2024 |
|
एचपी नीट 2024 राउंड 2 की अंतिम मेरिट सूची |
11 सितंबर 2024 |
|
ऑनलाइन विकल्प भरने और लॉक करने की तिथि |
12 से 15 सितंबर 2024 |
|
राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम तिथि |
18 सितंबर 2024 |
|
राउंड 2 अंतिम सीट आवंटन परिणाम तिथि |
20 सितंबर 2024 |
Also read NEET PG Cut-off 2024: नीट पीजी कटऑफ जल्द जारी होगी, क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल और टाई-ब्रेकर नियम जानें
HP NEET Counselling 2024: काउंसलिंग डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- नीट एडमिट कार्ड 2024
- नीट 2024 परिणाम और स्कोरकार्ड
- कक्षा 12 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र (अंतिम संस्थान द्वारा जारी)
- कक्षा 10 की मार्कशीट/जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में)
- कक्षा 11 की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विशेष श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी एचपी नीट 2024 काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए कोई अलग परीक्षा आयोजित नहीं करती है। काउंसलिंग दो राउंड में निर्धारित है और तीसरा राउंड या मॉप-अप राउंड केवल तभी आयोजित किया जाएगा जब खाली सीटें उपलब्ध/रिक्त रहेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल